क्रिएटिनिन में क्या नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Tue 13th Dec 2022 : 10:32

क्रिएटिनिन लेवल हाई हैं तो बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन :-

ज्यादा प्रोटीन का सेवन ना करें।
अगर आपका क्रिएटिनिन बढ़ गया है तो अपनी डाइट में ऐसी चीजें कम शामलि करें जिसमें अधिक मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। ऐसे में आप अंडा, मीट, दालें, सोयाबीन आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

नमक
ज्यादा नमक का इस्तेमाल करने ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही इसका सेवन करने से किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है। अगर आप प्राकृतिक रूप से क्रिएटिनिन लेवल को कम करना चाहते हैं तो नमक का सेवन न ही करें तो बेहतर है।

अधिक सोडियम
अधिक सोडियम वाली चीजों का सेवन करने से भी क्रिएटिनिन लेवल बढ़ जाता है। अधिक मात्रा में सोडियम लेने से शरीर में फ्लूइड और हेल्थ को हानि पहुंचाने वाले स्तर तक स्टोर करने लगता है। जिसके कारण हाई बीपी की समस्या का सामना कतरना पड़ता है।

एक्सरसाइज करें कम
जब भी आपका शरीर अधिक एक्सरसाइज करता है, तब ये काफी तेजी से फूड को एनर्जी में बदलने लगता है। जिसकी वजह से ज्यादा क्रिएटिनिन बनता है और ब्लड में क्रिएटिनिन की मात्रा बढ़ जाती है। इसलिए ज्यादा रनिंग, वेट लिफ्टिंग करने या बास्केट बॉल खेलने के बजाय योग और टहलें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info